अंबाला। प्लाट से तारों के बंडल चुराने के मामले में बलदेव नगर थाना पुलिस ने लालडू निवासी संदीप को काबू कर लिया। आरोपी को मंगलवार कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में सिटी की पुरानी अनाजमंडी निवासी असीम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पीड़ित ने बताया था कि 10 अगस्त को उसके प्लाट से तारों के दो बंडल चोरी हो गए थे।