फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बस अड्डा परिसर और बाहर जलभराव, यात्रियों ने झेली परेशानी

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डा परिसर में जलराव के बीच गुजरती कार। संवाद - फोटो : प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
पुल के नीचे खड़े होकर पंजाब और चंडीगढ़ की बसों का इंतजार करते दिखे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,
अंबाला। मंगलवार सुबह पांच बजे से तेज बरसात के कारण अंबाला छावनी बस अड्डा परिसर और मुख्य द्वार पर एक फीट से अधिक पानी भर गया। जलभराव के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस अड्डे के मुख्य प्रवेश द्वार और परिसर में जलभराव के चलते यात्रियों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।
इस दौरान कई यात्रियों के बैग, सामान और कपड़े पानी में भीग गए। कई यात्रियों ने जलभराव से बचने के लिए बस अड्डे के अंदर नहीं गए। इसके बजाय वे बाहर पुल के नीचे खड़े होकर ही पंजाब और चंडीगढ़ की ओर जाने वाली बसों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

बस अड्डे चारों गेट पर रहा जलभराव
छावनी बस अड्डे पर गेट नंबर एक पर जमा पानी के कारण यात्रियों को आने जाने में परेशानी हुई। इसी तरह से गेट नंबर दो पर यमुनानगर और दिल्ली की आने वाली बसों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा इस दौरान जामी की स्थिति बनी रही। इसके साथ ही गेट नंबर तीन जहां से पंजाब की बसें बस अड्डे में दाखिल होती हैं वहां भी जलभराव रहा। गेट नंबर चार वीटा बूथ के पास दूर तक एक फीट से ज्यादा जलभराव रहा। इस जलभराव के चलते स्टेशन से आने वाले यात्रियों को भी पानी के बीच से होकर बस अड्डे में जाना पड़ा।
परेशानी केवल बस अड्डा परिसर के बाहर और पानी भरने तक ही सीमित नहीं रही। तेज बारिश के दौरान बारिश की बूंदें बस अड्डे के अंदर जगह-जगह से टपकने लगी। छत से गिरते पानी के कारण अंदर बैठे यात्रियों को बार- बाब अपनी जगह बदलनी पड़ी।

लोग बोले

रामपाल ने बताया कि सुबह से ही मुख्य गेट पर पानी जमा था। बैग और सामान भारी होने के कारण पानी में भीग गया, जिससे कपड़े भी खराब हो गए। अंदर परिसर की हालत देखकर लगा कि बाहर ही बस पकड़ना ठीक रहेगा, इसलिए मजबूरी में पुल के नीचे खड़े होकर चंडीगढ़ की बस का इंतजार किया।

मीनाक्षी ने बताया कि बस अड्डे के बाहर तो पानी भरा ही था, अंदर प्रतीक्षालय में बैठे तो छत से पानी टपकने लगा। सामान बचाकर कुर्सी बदलनी पड़ी। पहली ही तेज बारिश में यहां के सारे इंतजामों की पोल खोल दी।

सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण बस अड्डे के अंदर और बाहर चारों पानी ही पानी जमा हो गया। इससे यात्रियों को कुछ परेशानी हुई। लेकिन बरसात बंद होने के बाद पानी उतर गया।
विज्ञापन

रमेश, मुख्य निरीक्षक और संस्थान प्रबंधक, बस स्टैंड अंबाला छावनी।

अंबाला छावनी बस अड्डा परिसर में जलराव के बीच गुजरती कार। संवाद- फोटो : प्रतीकात्मक।

अंबाला छावनी बस अड्डा परिसर में जलराव के बीच गुजरती कार। संवाद- फोटो : प्रतीकात्मक।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें