फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लाल कुर्ती बाजार में पांच दिन से पानी की आपूर्ति बंद

विज्ञापन
छावनी के लाल कुर्ती बाजार क्षेत्र में बंद पड़ा ट्यूबवेल। संवाद
विज्ञापन
कंटोनमेंट बोर्ड के सार्वजनिक नलों से पानी भरकर चलाना पड़ रहा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के लाल कुर्ती बाजार क्षेत्र में पांच दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए कंटोनमेंट बोर्ड के सार्वजनिक नलों से पानी भरकर काम चलाना पड़ रहा है। क्षेत्र में लगे ट्यूबवेल की मोटर बोर में गिर जाने के कारण पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। लोगों का आरोप है कि उन्होंने बंद ट्यूबवेल की सूचना संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई बार दी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया।

पांच दिन से नहीं आ रहा पानी
वरिंद्र आर्य ने बताया कि वह सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, उनके यहां पर पांच दिन से ट्यूबवेल खराब पड़ा है जिसके कारण घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हैंडपंप से ला रहे पानी
मुकेश भल्ला ने बताया कि घरों में पानी न आने के कारण परेशानी हो रही है इसलिए वह हैंडपंप से पानी भर रहे हैं और काम चला रहे हैं

शिकायत के बाद भी नहीं आए अधिकारी
पूर्व पार्षद नवीन यादव ने बताया कि उन्होंने ट्यूबवेल खराब होने के बारे में पहले जेई और एसडीओ को बताया लेकिन सुनवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने एक्सईएन को जानकारी दी। तब जाकर अधिकारी कालोनी में खराब ट्यूबवेल को देखने आए।


कंटोनमेंट बोर्ड के नल से भर रहे पानी
स्थानीय निवासी नीरज ने बताया कि चार दिन से घर में पानी नहीं आ रहा है। वह सनातन धर्म मंदिर के पास लगे कंटोनमेंट बोर्ड के नल से पानी भरकर ला रहे हैं।

लाल कुर्ती बाजार में ट्यूबवेल के बोर में पानी की मोटर गिरने के कारण टयूबवेल बंद हो गया। वहीं लाल कुर्ती में लगे बूस्टर से पेयजल लाइनों से जोड़ दिया और पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

- जगदीप सिंह विर्क, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला छावनी

छावनी के लाल कुर्ती बाजार क्षेत्र में बंद पड़ा ट्यूबवेल। संवाद

छावनी के लाल कुर्ती बाजार क्षेत्र में बंद पड़ा ट्यूबवेल। संवाद

छावनी के लाल कुर्ती बाजार क्षेत्र में बंद पड़ा ट्यूबवेल। संवाद

छावनी के लाल कुर्ती बाजार क्षेत्र में बंद पड़ा ट्यूबवेल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें