फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जमीन पर पानी, सब्जियां आसमान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर हो या छावनी दोनों ही स्थानाें पर पानी की वजह से मंगलवार को भी जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। कई इलाकों में बिजली बाधित रही। इसके अलावा सब्जियों के तेवर भी तल्ख हो गए हैं। बिजली नहीं होने के कारण लोगों को पेयजल भी खरीदकर पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अंबाला में हिमाचल प्रदेश या यमुनानगर के रास्ते उत्तर प्रदेश से सब्जियां आती हैं। इसके अलावा फल भी यहीं से आते हैं। इन इलाकों में बारिश के कारण पानी भरा है और सब्जियों का आना बंद या कम हो गया है। फिलहाल यही स्थिति फलों की भी है। इन हालातों में सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। लोगों को महंगे दामों में सब्जियां खरीदने काे मजबूर होना पड़ रहा है।

सब्जी मंडी में भी नुकसान

शहर के नेशनल हाईवे स्थित सब्जी मंडी में बीते चार दिनों से हुए जलभराव के कारण सब्जी मंडी के आढ़तियों का कहीं लाखों का नुकसान हो चुका है। इस मौके पर मंडी एसोसिएशन के प्रधान अमरनाथ ने बताया कि सब्जी मंडी में बरसाती नालों की निकासी का कोई उचित प्रावधान में होने के कारण मंडी में चारों और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं शेड के नीचे पड़े प्याज लहसुन और अन्य सब्जियों साथ ही फल विक्रेताओं का भी भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

प्रधान रामनाथ ने बताया कि मंडी में काफी बुरे हालात हैं। हैरानी की बात तो यह है कि जब से सब्जी मंडी स्थापित की गई उसी समय से बरसाती नालों की आज तक सफाई नहीं की गई। वहीं दूसरी ओर मंडी का जमीनी स्तर मेन रोड से करीब 10 फीट नीचे है इसी कारण मंडी में जलभराव की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन


सब्जियाें के यहां पहुंचे दाम

सब्जी- मंडी भाव- रिटेल

टमाटर- 150- 200

गोभी- 80- 100

तोरई- 40- 60

प्याज- 24- 30

कद्दू- 30- 40

भिंडी- 50- 70

लौकी- 30- 40

मटर- 60- 100

आलू- 24- 30

बंद गोभी- 20- 30

टिंडा- 70- 80
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें