फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अवैध स्लैब के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही, शिकायत दी

Tue, 20 Jan 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर आयोजित किया गया। जिसका आयोजन एसडीएम शिवजीत भारती के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं। शिविर में नगौली गांव की केला देवी, बड़ागांव के सोहन लाल, गांव अकबरपुर के बचना राम और बड़ागांव की ही बबीता देवी बीपीएल राशन कार्ड कटने की शिकायत लेकर पहुंचे। इस पर क्रीड के जोनल मैनेजर कुणाल बख्शी ने पोर्टल पर जांच की, जिसमें पाया गया कि ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से संबंधित व्यक्तियों के बीपीएल राशन कार्ड पुन: बन चुके हैं। इस पर शिकायतकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार एवं प्रशासन का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

नारायणगढ़ नगरपालिका वार्ड-11 के प्रवीण कुमार ने गली में नाली के ऊपर अवैध स्लैब के कारण पानी की निकासी बाधित होने की शिकायत रखी। खुर्द गांव के साहब सिंह एवं संदीप सिंह ने खेतों में डाली गई अंडरग्राउंड पाइपलाइन का मुआवजा एनएचएआई से दिलवाने का अनुरोध किया। बरसूमाजरा गांव की शकुंतला देवी ने बीपीएल राशन कार्ड कटने की समस्या रखी। दूधली गांव के मांगेराम एवं अंगूरी देवी ने वृद्धावस्था पेंशन बंद होने की शिकायत दी। वार्ड-5 के नारायणगढ़ के वागेश शर्मा ने वृद्धावस्था पेंशन लगवाने का अनुरोध किया। महुआखेड़ी के सुखदेव ने बीपीएल राशन कार्ड कटने एवं आय सत्यापन करवाने की मांग रखी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें