फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सत्संग विहार में फिर पानी का संकट

विज्ञापन
खाली टैंकर के पास खडे़ सत्संग विहार कालोनी के लोग जानकारी देते हुए
विज्ञापन
अंबाला। सत्संग विहार में पानी का संकट फिर से गहरा गया है। डेढ़ महीना होने वाला है, लेकिन काॅलोनी के लोगों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही। एक और जहां तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस से अधिक है वहीं, गर्मी भी अपने तेवर दिखा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में लोग विभाग की ओर से भेजे पानी के टैंकर पर गुजारा करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार विभाग की ओर से पानी का टैंकर समय पर नहीं आ रहा। इसके अलावा लोगाें का कहना है कि बच्चों की स्कूल से छुट्टियां होने पर वह अपने घरों में रिश्तेदारों को भी नहीं बुला पा रहे हैं। अगर रिश्तेदार घर आ भी गए तो वह एक दिन में ही वापस जा रहे हैं।
फोटो: 21
रिश्तेदारों से मांग रहे पीने का पानी
अजय ने बताया कि काॅलोनी में पानी किल्लत के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीने के लिए वह पालम विहार में रहने वाले रिश्तेदार के यहां से पानी मांग कर ला रहे हैं। तब जाकर पीने को पानी नसीब हो रहा है।
विज्ञापन

फोटो: 22
बेटी-दामाद को भी नहीं बुला रहे घर
रामदास ने बताया कि काॅलोनी में पानी का टैंकर कभी आता है कभी नहीं आता। पानी की समस्या को देखते हुए उसने लखनऊ निवासी अपने बेटा बेटी और दामाद को मना कर दिया है कि वह सत्संग विहार में न आए। प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का ठोस समाधान करना चाहिए। फोटो: 23
बच्चों समेत मायके जा रही अमिला
अमिला रानी ने बताया कि पानी कि किल्लत को देखते हुए वह बच्चों को लेकर पंजाब के पटियाला अपने घर जा रही है, जब पानी की समस्या ठीक हो जाएगी तो वह वापस आ जाएगी। इस परेशानी में रहना मुश्किल हो गया है।
फोटो: 24
महीने में एक ही बार नहीं आया पानी
दविंदर अरोड़ा ने बताया कि सवा महीने में एक बार भी पानी नहीं आया है। विभाग की तरफ से टैंकर भेज दिया जाता है, लेकिन उसमें भी गुजारा नहीं हो रहा। कपड़े धोने से लेकर बर्तन साफ करने के लिए परेशानी उठानी पड़ती है।
फोटो: 25
अलग-अलग जगह घुमा रहे ऑपरेटर
राजकुमारी का कहना है कि उन्हें आज तक नहीं पता कि उनकी कॉलोनी में पानी किस ट्यूबवेल से आता है, जब वह गणेश विहार ट्यूबवेल आपरेटर के पास गए तो उन्होंने निर्मल विहार भेज दिया। जब वह निर्मल विहार पहुंचे तो उन्होंने अग्रसेन नगर भेज दिया। इस तरह वह हमें इधर से उधर घुमा रहे हैं।
फोटो:26
डेढ़ महीन से पानी के लिए जूझ रहे
लक्ष्मी देवी ने बताया कि डेढ़ महीना होने वाला है, कॉलोनी के लोगों को पानी की समस्या से जूझते हुए चार पांच दिन में एक टैंकर खरीदना पड़ता है, जोकि आठ सौ रुपये में आता है। इलाके में यह समस्या दिन प्रतिदिन विकराल होती जा रही है। -
फोटो: 27
एक दिन में ही वापस चले गए रिश्तेदार
दविंद्र राव का कहना है कि हमारे घर पर मुजफ्फरनगर से रिश्तेदार आए थे। लेकिन जब उन्होंने पानी कि किल्लत देखी तो वह शाम को ही अपने घर वापस चले गए। ऐसा लगता है कि पानी का विकराल संकट खड़ा हो गया है और अधिकारियों ने भी अपनी जिम्मेवारी से पल्ला झाड़ लिया है।
वर्जन
पालम विहार स्थित पार्क में बड़े बाेर का काम चल रहा है। करीब एक सप्ताह के अंत में बोर का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद कीर्ति नगर, पालम विहार-बी, गणेश विहार और सत्संग विहार के लोगों को पानी कि किल्लत से छुटकारा मिल जाएगा।
जगदीप सिंह विर्क, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला छावनी

खाली टैंकर के पास खडे़ सत्संग विहार कालोनी के लोग जानकारी देते हुए

खाली टैंकर के पास खडे़ सत्संग विहार कालोनी के लोग जानकारी देते हुए

खाली टैंकर के पास खडे़ सत्संग विहार कालोनी के लोग जानकारी देते हुए

खाली टैंकर के पास खडे़ सत्संग विहार कालोनी के लोग जानकारी देते हुए

खाली टैंकर के पास खडे़ सत्संग विहार कालोनी के लोग जानकारी देते हुए

खाली टैंकर के पास खडे़ सत्संग विहार कालोनी के लोग जानकारी देते हुए

खाली टैंकर के पास खडे़ सत्संग विहार कालोनी के लोग जानकारी देते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें