फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को गाड़ी सिखा रहा था, रेहड़ी और एक्टिवा में भिड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शुकलकुंड रोड पर पत्नी को गाड़ी सिखाने निकले पति के सामने उस समय आफत बन आई जब पत्नी ने गाड़ी सीखते हुए एक्सलेटर पर एकदम से पैर रख दिया। इससे गाड़ी बिना रुके आगे बढ़ गई और एक एक्टिवा व दो रेहड़ी को टक्कर मार दी। इससे एक्टिवा चकनाचूर हो गई, वहीं रेहड़ी चालक का भी नुकसान हो गया। इस दौरान गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। अगर हादसे के समय कोई एक्टिवा या रेहड़ी के पास खड़ा होता तो यह हादसा बहुत भयानक रूप ले सकता था। हादसा होते ही वहां पर भीड़ एकत्रित हो गई और गाड़ी सीख रही महिला को आनन-फानन में शहर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। उन्हें मामलू चोट आई है। घटना का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें