फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वारंट जारी, सेना नहीं सौंप रही आरोपी को

Wed, 18 Dec 2013 12:19 AM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला छावनी में करीब डेढ़ दर्जन फौजियों द्वारा सरेराह पुलिस कर्मियों को पीटने व कारोबारियों को अपहरण कर लहूलुहान करने के मामले में  सेना के रवैये से अंबाला पुलिस खासी नाराज है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने आरोपी जवानों के खिलाफ अपहरण समेत मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया हुआ है।

मगर इस घटना को डेढ़ महीना गुजरने के बावजूद पुलिस अभी तक इन जवानों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। उधर, पुलिस ने इस मामले में आरोपी जवानों की गिरफ्तारी के लिए दो बार वारंट जारी करवाकर सेना की संबंधित यूनिट के सेना अफसर के सुपुर्द कर दिए हैं।

जिसमें पुलिस ने आग्रह किया है कि आरोपी जवानों को पुलिस के हवाले कर दिया जाए, ताकि पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई करें। लेकिन पुलिस के दो बार वारंट जारी करने के बावजूद भी अभी तक सेना ने पुलिस को आरोपी जवान सौंपे नहीं है। इसी बात को लेकर अंबाला पुलिस खासी नाराज है और पुलिस अब इस मामले में अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


अंबाला पुलिस के अनुसार पुलिस ने जब पहली बार गिरफ्तारी वारंट सेना अफसरों को भेजे तो सेना अफसरों ने बाकायदा अंबाला पुलिस से संपर्क कर थोड़ा वक्त मांगा। लेकिन उसके बाद सेना की ओर से कोई जवाब नहीं आया।

सेना की संबंधित यूनिट के अफसर को दो बार आरोपी जवानों की गिरफ्तारी के लिए वारंट भेजे जा चुके हैं। सेना से आग्रह किया है कि वे आरोपी जवानों को पुलिस के हवाले कर दें, ताकि पुलिस इस मामले में अपनी आगामी कार्रवाई शुरू कर सके। लेकिन अभी इस बारे में कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन

-राहुल देव, एसीपी, अंबाला-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें