बराड़ा। शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए एमएमयू मुलाना के विधि विभाग की लीगल एड क्लिनिक तथा जिला युवा विकास संगठन के संयुक्त तत्वावधान में गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। यह आयोजन सरकारपुर गांव, बराड़ा स्थित ईंट-भट्ठे में जाकर किया गया। इस दौरान जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को गर्म कपड़े एवं कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम छात्रों ने भाग लिया। इसी क्रम में बाल विवाह मुक्त अभियान के अंतर्गत चल रहे 100 डेज कैंपेन के तहत समुदाय को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर जिला युवा विकास संगठन के प्रधान परमजीत सिंह बडोला, समन्वयक अजय तिवारी, डॉ. पूनम लांबा, तान्या बंसल व हाकम सिंह आदि उपस्थित रहे।