फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों की अनदेखी से होती है सड़क दुर्घटनाए : डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। सर्दी के मौसम में बढ़ती धुंध और घने कोहरे के चलते सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में यातायात नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। यह बात डीएसपी सूरज चावला ने आमजन व वाहन चालकों से कही। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के प्रति जागरूक रह कर ही सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। डीएसपी सूरज चावला ने कहा कि कोहरे और धुंध के कारण दृश्यता बेहद कम हो जाती है, जिससे वाहन चालकों को सामने से आ रहे वाहन, पैदल यात्री या सड़क संकेत समय पर दिखाई नहीं देते। इसी लापरवाही के चलते दुर्घटनाएं घटित होती हैं। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और उसी अनुसार अपने सफर की योजना बनाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें