अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में बनी पुलिस पोस्ट के कमरे के बाहर लगे पोस्टर: संवाद
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों की सुरक्षा के लिए स्थापित पुलिस पोस्ट को लंबे समय के बाद आखिरकार पहचान मिल गई है। पुलिस पोस्ट के बाहर करीब एक साल के बाद पोस्टर चस्पा कर दिए गए है ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों को पोस्ट का पता हो।
दरअसल, अमर उजाला ने 27 सितंबर को पोस्ट के बाद कोई भी पोस्टर व बैनर चस्पा न होने के कारण गुमनाम है नागरिक अस्पताल में चल रही पुलिस पोस्ट के समाचार को प्रकाशित किया था।
पहले अस्पताल में चल रही यह पोस्ट इमरजेंसी वार्ड में भी एक कमरे में चल रही थी। उस समय तो इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को पोस्ट दिख जाती थी लेकिन करीब एक साल पहले इस पोस्ट को बाहर पार्किंग की तरफ बने एक कमरे में शिफ्ट कर दिया था। इमरजेंसी वार्ड में व्यक्ति की हत्या के बाद अमर उजाला ने इस अनदेखी के समाचार को प्रकाशित किया था।
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में बनी पुलिस पोस्ट के कमरे के बाहर लगे पोस्टर: संवाद