फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आईसीयू को तारीख का इंतजार, चिकित्सक रेफर कर रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में आईसीयू बनने के बाद भी तारीख नहीं मिलने से अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। इसलिए चिकित्सक मरीजों को अन्य संस्थानों के लिए रेफर कर रहे है। आईसीयू में लगने वाले वेंटिलेटर भी अभी तक ठीक नहीं करवाए गए हैं। इसके अलावा सिर्फ एक ही बैच को प्रशिक्षण दिलवाया गया है।
विज्ञापन

वहीं अस्पताल में आए दिन 5 से 10 मरीज रोजाना पीजीआई और चंडीगढ़ रेफर हो रहे हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निदेशालय से ही आईसीयू शुरू करने की तारीख मिलेगी। इसके बाद ही एक साथ आईसीयू और एचडीयू शुरू कर दी जाएंगी। अंबाला सिटी ट्रामा सेंटर में करीब 15 लाख रुपये से आईसीयू को तैयार किया गया है।
अभी तक नहीं मिले इंटेंसिविस्ट
आईसीयू शुरू करने के लिए दो इंटेंसिविस्ट जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मांगे गए थे, लेकिन अभी तक इंटेंसिविस्ट नियुक्त नहीं हुए है। इसलिए विभाग ने फैसला लिया है कि वर्तमान में नागरिक अस्पताल के ही चिकित्सक व कर्मचारी आईसीयू को संभालेंगे। विभाग के पास दो एनेस्थेटिस्ट हैं जो फिलहाल आईसीयू में मरीजों का उपचार करेंगे। वहीं अस्पताल के प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारियों को भी यहां पर नियुक्त किया जाएगा। आईसीयू यूनिट चलाने के लिए विभाग की ओर से कर्मचारियों को एमएम अस्पताल में प्रशिक्षण दिया गया है। लेकिन अभी तक दूसरे बैच का प्रशिक्षण पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

12 बेड की होगी सुविधा
आईसीयू में छह- छह बेड की दो यूनिट बनाई गई है। जिसमें एक आईसीयू और एक एचडीयू है। एचडीयू में कम गंभीर मरीजों का उपचार किया जाएगा। जबकि आईसीयू में गंभीर मरीजों का उपचार किया जाएगा। इसके साथ ही यहां पर आक्सीजन, मेडिकल एयर व अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेगी।
आईसीयू बनकर तैयार है। निदेशालय के निर्देशों पर ही उसे शुरू करवाया जाएगा। कुछ जांच बाकी थी जिन्हें पूरा कर लिया गया है। स्टाफ को भी प्रशिक्षण दिलवाया गया है।
विज्ञापन

डॉ. हितार्थ, नोडल अधिकारी आईसीयू अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें