फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने बनाए 250 मास्क, निगम अतिरिक्त आयुक्त को सौंपे

विज्ञापन
नगर निगम अंबाला शहर के अतिरिक्त आयुक्त को मास्क वितरित करते हुए प्रिंसिपल और एसए जैन कॉलेज के स्वयंसेवक - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अंबाला सिटी।  एसए जैन कालेज के स्वयंसेवकों ने घर पर मास्क बनाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाने का बीडा उठाया है। कालेज की ओर से स्वयंसेवकों द्वारा बनाए गए 250 मास्क नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रोहताश बिश्नोई को वितरित किए गए। थ्री लेयर वाले यह मास्क पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। इनको धोकर दोबारा प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए रोहताश बिश्नोई ने विद्यार्थियों की सराहना की और उनका हौंसला बढ़ाया। कहा कि इस महामारी से निपटने के लिए समाज के हर वर्ग को लाकडाउन नियमों का पालन करके व अन्य सावधांनियों को अपनाकर अपना सहयोग देना है। तभी इस महामारी पर विजय पाई जा सकती है। प्राचार्य डॉ. आभा बंसल ने एनएसएस अधिकारी व स्वयंसेवकों के कार्यों की प्रशंसा की। बताया कि यह कार्य लगातार चलता रहेगा। विद्यार्थी आगे भी और मास्क बनाकर बांटते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें