फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब घर जाना है, पास बना दो, डीसी ऑफिस में लगा लोगों का जमावड़ा, पुलिस ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह डीसी ऑफिस के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया। वह वहां मौजूद कर्मचारियों से उन्हें अपने घर छोड़ने की मांग करने लगे और अपना नाम लिखने के लिए कहने लगे। पर वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें साफ कह दिया कि उनके पास घरों में फंसे लोगों को वापस छोड़ने के कोई आदेश नहीं हैं। उन्हें वहां से जाने के लिए कह दिया। लेकिन जब वह नहीं माने तो अधिकारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। बता दें कि शैल्टर होम में रहे प्रवासी मजदूरों को वापस घर भेजने का कार्य प्रशासन की ओर से किया गया है। जिसके बाद उन लोगों में भी घर जाने की आस जगी जो कि अपने रिश्तेदारों व किराए के मकानों में ठहरे हुए हैं। प्रवासी मजदूरों को घर छोड़ने के बाद शहर में यह अफवाह भी फैल गई कि डीसी ऑफिस में नाम लिखवाने वाले लोगों को प्रशासन उनके घर छोड़ कर आएगा। जिसके बाद दर्जन भर से अधिक लोग एक साथ अपने पास बनवाने के लिए डीसी कार्यालय पहुंच गए। उन्हें भी रोडवेज की बसों के माध्यम से उनके घर छोड़ने की मांग करने लगे। लेकिन इस पर वहां मौजूद कर्मचारी ने वापस जाने के लिए कह दिया और बताया कि उनके पास ऐसे कोई निर्देश नहीं कि अंबाला में घरों में रह रहे लोगों को उनके घर तक पहुंचाया जाए। जब उनके पास आदेश आ जाएंगे तो वह उन्हें छोड़ आएंगे। जब कई बार मना करने के बाद भी लोग वापस नहीं गए तो अधिकारियों को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचे उन्हें खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें