फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विभागीय पदोन्नति परीक्षा में नहीं चलेगी धांधली, टैब पर देंगे पात्र कर्मचारी

विज्ञापन
अंबाला छावनी के रेल विहार ​​स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ने विभागीय पदोन्नति परीक्षा में धांधली रोकने के लिए नियमों में बदलाव किया है, अब पात्र रेल कर्मचारियों को कंप्यूटर की जगह टैब पर परीक्षा देनी होगी। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर उत्तर रेलवे जोन के अधीन आने वाले पांच मंडल के प्रबंधकों को इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें अंबाला मंडल के अलावा, लखनऊ, मुरादाबाद, दिल्ली और फिरोजपुर मंडल शामिल है। अंबाला मंडल के पर्सनल विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं और संबंधित कर्मचारियों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


तीन चरणों में होगी परीक्षा
रेल कर्मचारियों की पदोन्नति से जुड़ी परीक्षा तीन अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएगी। पहली परीक्षा 23 नवंबर को होगी। इसमें इलेक्ट्रिक, सिविल, एसएंडटी के कर्मचारी हिस्सा लेंगे। इसी प्रकार दूसरी परीक्षा 26 नवंबर को होगी और इसमें वाणिज्यिक, मैकेनिकल, पर्सनल और अन्य विभागों के कर्मचारी परीक्षा देंगे, वहीं तीसरी परीक्षा 29 नवंबर को होगी। इसमें वाणिज्यिक, मैकेनिकल, मेडिकल, पर्सनल और मिश्रित श्रेणी के अन्य कर्मचारी परीक्षा देंगे।

मेरिट और वरिष्ठता के आधार पर होगा चयन
अंबाला मंडल के अलग-अलग विभागों में 21 पदों के लिए यह तीन परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं में 100 से अधिक कर्मचारी बैठेंगे। टैब पर आधारित परीक्षा का मूल्यांकन तकनीकी टीम करेगी। इसके बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी, फिर मेरिट सूची में अव्वल आने वाले व्यक्ति को वरिष्ठता सूची से मिलान के बाद पदोन्नति दी जाएगी ताकि कर्मचारियों में किसी प्रकार का विरोधाभास न रहे।
विज्ञापन


पहले लिखित, फिर कंप्यूटर परीक्षा के जारी हुए थे फरमान
प्राथमिक चरण में रेलवे की पदोन्नति परीक्षा मंडल स्तर पर होती थी और इसके प्रश्न पत्र भी मंडल रेल प्रबंधक की निगरानी में गठित टीम तैयार करती थी, लेकिन कई बार यह प्रश्न पत्र परीक्षा से पहले ही लीक हो जाते थे। ऐसे में जो कर्मचारी मेहनत के बल पर परीक्षा पास करने का इंतजार करते थे, उन्हें मानसिक व शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। वहीं संबंधित विभागीय अधिकारियों पर यह भी आरोप लगते थे कि उन्होंने अपने चहेते को कोई जानकारी न होने के बाद परीक्षा में उत्तीर्ण कर दिया। ऐसी दर्जनों शिकायतें रेलवे मंत्रालय सहित बोर्ड के पास पहुंची थी, इसके बाद रेलवे ने विभाग स्तर पर होने वाली पदोन्नति परीक्षा में बदलाव कर दिया था और इसे रेलवे भर्ती बोर्ड से करवाने के आदेश जारी कर दिए जोकि कंप्यूटर पर आधारित थी, वहीं इसमें यह भी बदलाव किया गया कि सिर्फ परीक्षा में अव्वल आने वाले कर्मचारी को हीं नहीं बल्कि वरिष्ठता सूची में अव्वल रहने वाले कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर पदोन्नति दी जाएगी।

रेलवे की पदोन्नति परीक्षा को लेकर निर्देश प्राप्त हुए हैं कि अब कंप्यूटर पर नहीं बल्कि टैब पर परीक्षा होगी। इसकी जानकारी परीक्षा देने वाले कर्मचारियों को दे दी गई है। परीक्षा एक निर्धारित सेंटर पर होती है, इसलिए टैब भी एजेंसी ही उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन

- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।



- अंबाला मंडल में 26 और 29 नवंबर को होगी अलग-अलग पदों पर परीक्षा



- लगातार मिल रही शिकायतों पर पहले लिखित परीक्षा में बदलाव करके कंप्यूटर आधारित परीक्षा का किया गया था फैसला

अंबाला छावनी के रेल विहार स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें