फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नशे के विरुद्ध युद्ध के तहत होगी वॉलीबाॅल स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
- 28 को एसपी अजीत सिंह शेखावत करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत शतरंज व क्रिकेट के बाद विभाग अब जिला पुलिस वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को नशे की गर्त से निकालकर खेलों की ओर मोड़ना है। 28 मार्च से इस प्रतियोगिता का आगाज होगा।
विज्ञापन

सभी मैच शनिवार और रविवार को रखे गए हैं ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण टीमें और दर्शक शामिल हो सकें। इसका शुभारंभ 28 मार्च को पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत द्वारा की जाएगी। अंबाला के ग्रामीण इलाकों में वॉलीबॉल का हमेशा से क्रेज रहा है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन और टीम भावना पैदा होती है, जो उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखती है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न गांवों की टीमें दमखम दिखाएंगी। इसके अलावा पुलिस ने जिले में वॉलीबॉल खेलने वाली टीमों से भी आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें