फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मां के सामने बाइक सवार बेटे को ट्रक ने कुचला, माैत

विज्ञापन
मृतक नैब सिंह की फाइल फोटो: सोशल मी​डिया
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दुर्गा नगर रोड पर वीरवार वीटा दूध प्लांट के ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक पर अपनी मां के साथ सवार नडियाली गांव निवासी नैब सिंह (24) के सिर को ट्रक के पहिये ने बुरी तरह से कुचल दिया। इस हादसे में मां कमलेश देवी भी चोटिल हो गईं।
विज्ञापन

आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
दुर्गा नगर में यह हादसा सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर हुआ था। नडियाली गांव निवासी नैब अपनी मां को लेकर अंबाला सिटी की तरफ काम से आ रहा था। तब वह दुर्गा नगर रोड पर पहुंचे तो उसी दिशा में वीटा दूध का ट्रक भी गुजर रहा था।
विज्ञापन

दोनों वाहन बराबर-बराबर चल रहे थे कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि नैब ट्रक के पहिये के नीचे आ गया और उसका सिर कुचले जाने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। आंखों के सामने बेटे की मौत देखकर मां भी सदमे में आ गई। पुलिस के अनुसार, मृतक नैब सिंह शंभू के पास स्थित एक निजी फैक्टरी में काम करता था। परिवार में अब एक भाई रह गए। परिजनों के मुताबिक, नैब सिंह की शादी हो चुकी थी

मृतक नैब सिंह की फाइल फोटो: सोशल मीडिया

मृतक नैब सिंह की फाइल फोटो: सोशल मीडिया

मृतक नैब सिंह की फाइल फोटो: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें