अंबाला छावनी में संगीतमय श्री विश्वकर्मा महापुराण कथा से पहले कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। संस
अंबाला। विश्व को रचने वाले भगवान विश्वकर्मा जी के प्रकट उत्सव के अवसर पर छावनी में श्री विश्वकर्मा मंदिर व धर्मशाला सभा ने संगीतमय श्री विश्वकर्मा महापुराण कथा सप्ताह का शुभारंभ किया। आयोजन के पहले दिन मातृ शक्ति द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। पंडित सुशील डिमरी ने मंत्रोचारण के साथ भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन किया और कलश स्थापित करवाए। यजमान के रूप में प्रधान रविंदर धीमान और रेखा धीमान उपस्थित रहे। यह कथा सप्ताह शनिवार से लेकर 29 जनवरी तक प्रतिदिन शाम चार बजे से शाम छह बजे तक आयोजित किया जाएगा। कथावाचक विश्वकर्मा दास दर्शन धीमान भगवान विश्वकर्मा की महिमा का गुणगान करेंगे। 30 जनवरी को भजन गायक रमेश धीमान भजन संध्या और भंडारे का आयोजन करेंगे। संवाद
अंबाला छावनी में संगीतमय श्री विश्वकर्मा महापुराण कथा से पहले कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। संस