कलायत। भारतीय किसान यूनियन जिला कैथल की बैठक 28 जनवरी को हनुमान वाटिका कैथल में होगी। यह जानकारी भाकियू जिलाध्यक्ष गुरनाम सिंह सहारण ने दी। उन्होंने कहा कि बैठक में मुख्य तौर पर भारतीय किसान यूनियन की जिला स्तरीय कार्यकारणी का गठन होगा। इसके अलावा एमएसपी गारंटी कानून, बिजली बिल 2025 को रद्द करना, किसान मजदूर को कर्ज से मुक्ति दिलाना व स्मार्ट बिजली मीटर का विरोध आदी मांगों पर मंथन किया जाएगा। संवाद