फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: ताला लेकर निगम पहुंचे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पदाधिकारी, 15 दिन के आश्वासन पर माने

Tue, 10 Dec 2024 11:54 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अधिवक्ता संदीप सचदेवा ने बताया कि पीर से अतिक्रमण न हटाने को लेकर अधिकारियों को अदालत की अवमानना के नोटिस दिए जा चुके हैं। इनमें मुख्य सचिव, डीसी, नगर निगम आयुक्त, एचएसवीपी ईओ अधिकारी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला सिटी के सेक्टर-7 में पीर से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने नगर निगम गेट पर प्रदर्शन किया। दल सदस्य अपने साथ ताला लेकर भी पहुंचे। जैसे ही दल सदस्य निगम आयुक्त कार्यालय की ओर बढ़े तो निगम संयुक्त आयुक्त पुनीत ने उनसे बातचीत की। उन्होंने संगठन पदाधिकारी को बताया कि जिस जगह पर पीर बना हुआ है, उस जमीन का स्वामित्व एचएसवीपी का है और इसका रखरखाव नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर एचएसवीपी ईओ को पत्र लिखा गया है। नगर निगम की ओर से उनके साथ तालमेल किया जा रहा है। जल्द ही अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई करवाई जाएगी।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के संगठन मंत्री महेंद्र शर्मा ने कहा कि पीर पर लोक निर्माण विभाग की ओर से नवंबर माह में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन वह कार्रवाई अधूरी की गई। इसके बाद उन्होंने नगर निगम आयुक्त को पीर से अतिक्रमण हटाने को लेकर 10 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन नगर निगम की ओर से 10 दिसंबर तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

अधिकारियों को अदालत की अवमानना का दिया गया नोटिस
अधिवक्ता संदीप सचदेवा ने बताया कि पीर से अतिक्रमण न हटाने को लेकर अधिकारियों को अदालत की अवमानना के नोटिस दिए जा चुके हैं। इनमें मुख्य सचिव, डीसी, नगर निगम आयुक्त, एचएसवीपी ईओ अधिकारी शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी एचएसवीपी अधिकारियों पर डाल दी है। अगर अधिकारियों ने 15 दिन के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाया तो एचएसवीपी कार्यालय पर धरना देते हुए ताला लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें