फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब भी नहीं पहुंची वायरल लोड जांच किट

विज्ञापन
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में ​स्थित जिला इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। वायरल लोड टेस्ट करने के लिए स्वास्थ्य विभाग एक सप्ताह बाद भी किट का इंतजाम नहीं कर पाया। मजबूरन विभाग को सैंपल करनाल भेजने पड़ रहे हैं। ऐसे में जांच रिपोर्ट में भी विलंब हो रहा है।
विज्ञापन

विभाग को प्रत्येक वर्ष किट खरीदने के लिए बजट जारी होता है। मगर इस बार यह बजट अभी तक नहीं मिला है। एक किट में करीब 96 सैंपल की जांच होती है। जिसकी कीमत करीब 70 से 72 हजार रुपये है। इधर ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते सप्ताह के 40 टेस्ट की रिपोर्ट भी अभी तक नहीं मिल पाई है।
इसलिए जरूरी है वायरल लोड टेस्ट
किसी भी बीमारी में उपचार की क्षमता जांचने के लिए वायरल लोड टेस्ट कराया जाता है। इससे पता लग सके कि किसी मरीज को जो उपचार दिया जा रहा है। उससे बीमारी ठीक हो रही है या फिर नहीं। मुख्य तौर पर वायरल लोड की जांच एचआईवी और हेपेटाइटिस की बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की होती है। इसके अलावा भी अन्य गंभीर मामलों की जांच के लिए यह टेस्ट कराया जाता है।
विज्ञापन

उपचार में हो रही देरी
वायरल लोड टेस्ट की जांच रिपोर्ट में देरी के कारण चिकित्सक भी मरीजों का उपचार नहीं कर पा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे का उपचार करवाया जाता है। नागरिक अस्पताल में इन दिनों हेपेटाइटिस के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महीने के आंकड़े पर नजर डालें तो प्रत्येक माह 20 से 25 मरीज हेपेटाइटिस से ग्रस्त मिल रहे हैं। मगर बिना किट के दूसरे जिले पर निर्भर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
हमारी ओर से किट की मांग भेजी गई है। फिलहाल कोरोना के लिए किट खरीदी जा रही हैं। करनाल में भी प्रबंधन को जांच रिपोर्ट जल्दी भेजने के लिए कहा गया है।
-डॉ. सीमा तंवर, डीटीओ स्वास्थ्य विभाग अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें