फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार की आंखों में मिर्च झोंकी, पुलिस पर हमला

Fri, 03 Jul 2015 01:01 AM IST
अंबाला/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गगनपुर में पंचायती जमीन का कब्जा लेने पहुंची प्रशासनिक व पुलिस टीम का ग्रामीणों ने जबरदस्त विरोध किया। भड़के ग्रामीणों ने जहां नायब तहसीलदार की आंखों में मिर्च झोंक दी, वहीं पुलिस जिप्सी का शीशा भी तोड़ डाला। इतना ही खेतों तक पुलिस ने ग्रामीणों का पीछा कर उनको दबोचा।
विज्ञापन


ग्रामीणों को काबू करने में पुलिस के पसीने छूट गए, जबकि एक बार तो ग्रामीण और टीम आमने सामने हो गए, जबकि ग्रामीण लाठी, डंडों व गंडासियों से लैस थे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि घंटों मशक्कत के बाद प्रशासनिक टीम ने जमीन का कब्जा ले लिया।

मुलाना पुलिस ने बीडीपीओ राजन सिंगला की शिकायत के आधार पर सरकारी ड्यूटी में बाधार डालने व पुलिस की गाड़ी पर पथराव करने के आरोप में जहां 11 लोगों पर मामला दर्ज किया है, वहीं सात लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

इस तरह से भड़के ग्रामीण
 सरंपच गगनपुर ने पंचायती जमीन से कब्जा छुड़वाने के लिए बीडीपीओ बराड़ा को शिकायत दी थी। इसके चलते बीडीपीओ बराड़ा राजन सिंगला, नायब तहसीलदार दपर्ण सिंह कंबोज व एसडीओ परमिंद्र सिंह पुलिस टीम सहित सहित मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के साथ मुलाना थाना प्रभारी सुधीर तनेजा दल बल सहित शामिल रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने जैसे ही पंचायती जमीन में ट्रैक्टर चलाया तो वहां पहले से ही मौजूद अवैध कब्जा किए हुए लोग, जिनके हाथों में तेजधार हथियार, डंडे थे, ट्रैक्टर पर टूट पड़े। अभी वह विरोध करते ही कि मुलाना पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।

अपने लोगों को पुलिस की हिरासत में देख महिलाओं ने व कुछ लोगों ने पिसी हुई मिर्च अधिकारियों की ओर फेंक दी। बताया जाता है कि नायब तहसीलदार की आंखों में मिर्च लगी, जिससे अफरातफरी मच गई।

उसी समय गुस्साई महिलाओं व लोगों ने पुलिस वाहन पर पत्थर मारने शुरु कर दिए, जिससे पुलिस वाहन के शीशे टूट गए। इतना ही नहीं एक अधिकारी पर तो लोगों ने हाथ ही उठा दिया। हालात काफी बिगड़ गए, जबकि पुलिस कर्मियों को खेतों में ग्रामीणों का पीछा कर उनको काबू करना पड़ा।

मामला बिगड़ता देख, पुलिस ने भी आनन फानन में लोगों को काबू करना शुरु किया। इस दौरान महिला पुलिस को भी तैनात किया गया, जिसने महिलाओं को काबू किया। काफी समय तक कब्जा लेने के दौरान हंगामा होता रहा, जबकि बाद में प्रशासन ने इस जमीन से कब्जा छुड़वा लिया।

उधर, मुलाना थाना प्रभारी सुधीर तनेजा ने बताया कि पुलिस ने बीडीपीओ राजन सिंगला की शिकायत पर चार महिलाओं सहित 11 लोगों पर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने आदि की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें