फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शराब के ठेके के खिलाफ ग्रामीण लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। अलावलपुर के ग्रामीण एक बार फिर शराब के ठेके के खिलाफ लामबंद हो गए। ग्रामीणों ने मुलाना विधायक पूजा चौधरी को पत्र से ठेका नहीं खोलने की अपील की थी। इसके बाद बुधवार को आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर गांव में पहुंचे तो ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारी से साफ तौर पर कह दिया कि किसी भी सूरत में वह गांव में ठेका नहीं खुलने देंगे। इसके बाद आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर को उन्हें आश्वासन देना पड़ा कि ग्रामीणों की मांग के अनुसार ही कार्य किया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेका लगने से गांव का माहौल खराब होगा और लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत होंगी। गांव के सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण कुमार ने बताया कि अलावलपुर में गांव हुडिय़ों की तरफ जाने वाले रोड पर शराब का ठेका स्थापित करने के लिए शेड बनाया गया था। इस मामले में सोमवार को पूरे गांव की पंचायत हुई थी।
इसमें सभी ने एकमत से निर्णय लिया कि यहां शराब का ठेका खुलने नहीं दिया जाएगा। प्रवीण कुमार ने बताया कि इस रोड से पूरे गांव के लोग सैर करने के लिए जाते हैं, जिसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा ठेके से कुछ दूरी पर राधा स्वामी सत्संग भवन है। जिसमें गांव ही नहीं बल्कि क्षेत्र की काफी संख्या में संगत पहुंचती है। ऐसे में यहां ठेका खुलने से जहां शराब व्यक्ति हुड़दंग मचाकर माहौल खराब करेंगे। वहीं ठेके और उसके पास अंडे, मीट की रेहडिय़ां लगने से भी लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें