- श्री यादव धर्मशाला में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। लालकुर्ती बाजार स्थित श्री यादव सभा के चुनावों की तैयारी पूरी हो गई। रविवार को होने वाले इस चुनाव में प्रधान, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। पहली बार निष्पक्ष तरीके से वोटिंग के जरिए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा।
चुनाव प्रक्रिया के लिए छावनी की श्री यादव धर्मशाला को मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। समिति के निर्णय के अनुसार, 2 बजे के बाद किसी भी सदस्य को वोट डालने का अधिकार नहीं होगा।
दोपहर 3 बजे तक आएंगे नतीजे
मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद, दोपहर 2:30 बजे से वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। चुनाव समिति का लक्ष्य है कि शाम 3 बजे तक सभी विजयी प्रत्याशियों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाए। सभा के प्रमुख पदों के लिए दो-दो प्रत्याशी मैदान में दावा हैं। इनमें प्रधान पद के लिए बलवंत यादव और रघुवीर सिंह यादव, महासचिव पद के लिए अमर यादव और रमेश यादव व कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहन यादव और रामबरन मैदान में हैं।