फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बलाना, सारंगपुर, मोखा माजरा में ग्राम प्रहरी नियुक्त

Tue, 23 Jan 2024 04:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने अंबाला शहर के वार्डाें व थाना सदर क्षेत्र में ग्राम प्रहरी नियुक्त किए है। एसपी ने ग्राम प्रहरियों बारे में जानकारी देने के लिए सोमवार को बैठक बुलाई।
विज्ञापन

एसपी ने बलाना, सारंगपुर, मोखा माजरा, धुराला, ओझला गांव के सरपंच, पंचायत सदस्य सहित चौकीदारों व थाना बलदेव नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 2,3,4 के निर्वतर्मान पार्षदों व मौजिज व्यक्तियों के साथ चर्चा की। बताया कि उनके क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ग्राम प्रहरियों को नियुक्त किया गया है।
कोई भी व्यक्ति नशे का कारोबार, दंबग किस्म के व्यक्ति, घरेलू हिंसा, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के आदि व अन्य अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहते हो तो उनकी सूचना अपने ग्राम प्रहरियों को दें, जिससे इस प्रकार के अपराधिक व्यक्तियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं से अभद्रता करने वालों की सूची तैयार करके ग्राम प्रहरी रजिस्टर में इंद्राज कर संबंधित थाना को सूचना दें। उनकी प्राथमिकता महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामानंद वर्मा।

रामानंद वर्मा।

रामानंद वर्मा।

रामानंद वर्मा।

रामानंद वर्मा।

रामानंद वर्मा।

रामानंद वर्मा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें