फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गांव के छोरे का तलवारबाजी में बेहतर प्रदर्शन

विज्ञापन
गोसेवा करते हुए मंयक राणा।
विज्ञापन
मुलाना। खुड्डा कलां गांव के रहने वाले युवा मयंक राणा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में तलवार बाजी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला अंबाला का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

तलवारबाजी में विश्व स्तरीय चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन की इस कामयाबी पर उनके घर पर व गांव में भी खुशी का माहौल है। बेहतर प्रदर्शन कर अपने गांव बड़ा खुड्डा लौटने के बाद मयंक राणा कालपी स्थित गोशाला में पहुंचे और गोमाता की सेवा की । इस दौरान गोशाला के सेवादार रमेश भी वहां मौजूद रहे।
बता दें कि अंबाला जिला के खुड्डा कलां गांव के रहने वाले 16 वर्षीय मयंक राणा ने विश्व तलवारबाजी की कैडेट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता सउदी अरब के रियाद में आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में भाग लेकर जब मयंक राणा लौटे तो पहले दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। मयंक के पिता कुलदीप राणा ने बताया कि इससे पहले वह जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई मेडल जीत चुका है।
विज्ञापन

बीते वर्ष दिसंबर माह में गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में पांचवीं रैंक हासिल की थी। इससे पहले वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में तीन कांस्य पदक भी जीत चुका है। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी मयंक ने स्वर्ण पदक जीते हैं। मयंक 11वीं आर्ट्स कक्षा की पढ़ाई कर रहा है। अब मयंक आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने में जुटा हुआ है। मयंक का कहना है कि वह तलवार बाजी में देश का नाम रोशन करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें