फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विक्रम ने नेपाल में जीती दौड़ प्रतियोगिता, अब दुबई एशियन प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

Sat, 23 Aug 2025 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
मुलाना के धनौरा गांव में विक्रम के घर पहुंचे इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप का स्वागत करते निवासी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। धनौरा गांव के होनहार खिलाड़ी विक्रम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल खेल प्रतियोगिता में विक्रम ने 3000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। उनकी इस उपलब्धि के बाद विक्रम का चयन अब दुबई में आयोजित होने वाली एशियन खेल प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
विज्ञापन

विक्रम की इस उपलब्धि से गांव ही नहीं, पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। शनिवार को इंद्री विधायक और मुलाना विधानसभा भाजपा प्रभारी रामकुमार कश्यप ने विक्रम के घर जाकर उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी, साथ में पूर्व सचिव भूपेंद्र चहल, जिला महामंत्री गोल्डी सैनी मौजूद रहे। रामकुमार कश्यप ने विक्रम की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह मेहनत और लगन का नतीजा है। उन्होंने आशा जताई कि दुबई में होने वाली प्रतियोगिता में भी विक्रम देश का परचम लहराएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें