फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फाइलों की सुस्त चाल पर विज सख्त, बोले काम रुकने पर होगी सीधी कार्रवाई

विज्ञापन
अंबाला छावनी में शास्त्री कॉलोनी आवास पर विभागीय फाइलों की जानकारी लेते कैबिनेट मंत्री। प्रवक्त
विज्ञापन
अंबाला। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी लाने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी सरकार की सफलता का पैमाना दफ्तरों में फाइलों की गति से तय होता है। उन्होंने कहा कि फाइलों का अटकना न केवल विकास कार्यों को रोकता है, बल्कि सिस्टम पर जनता के विश्वास को भी चोट पहुंचाता है। शुक्रवार को अंबाला में अपने सचिवों के साथ बैठक कर विज ने लंबित फाइलों की समीक्षा की और उनका मौके पर निपटान किया। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनहित के मामलों में देरी या लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। शुक्रवार को विज के वरिष्ठ सचिव विजय शर्मा और निजी सचिव दलबीर सिंह अंबाला पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें