फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सुरभि बनीं भारत विकास परिषद सदर शाखा की अध्यक्ष

विज्ञापन
अंबाला छावनी के विवेकानंद भवन में आयोजित हवन के दौरान मौजूद नवनियुक्त अध्यक्ष व पदा​धिकारी। प्र - फोटो : samvad
विज्ञापन
अंबाला। भारत विकास परिषद सदर शाखा की वार्षिक चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हुई। इसमें सुरभि भारद्वाज को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सामाजिक कल्याण, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकता बताया। कार्यकाल का शुभारंभ नवरात्रि व चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के उपलक्ष्य में विवेकानंद भवन में आयोजित हवन के साथ हुआ। शाखा संरक्षक राज कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्र विकास और शाखा की समृद्धि के लिए आहुति दी गई। वीरेंद्र दुरेजा, डॉ. पंकज कौशिक, हितेष भारद्वाज और बृजेश वर्मा सहित भारी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें