फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मंच से बोले विज- कुछ लोगों ने पार्टी में ही बेगाना कर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। विजय संकल्प रैली छावनी के गांधी मैदान में हुई। इसमें सीएम नायब सिंह सैनी से लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में हुंकार भरते नजर आए। इस रैली में चर्चा का केंद्र पूर्व गृहमंत्री अनिल विज रहे। विज ने शुरू में इंदिरा सरकार से शुरू होकर लेकर राहुल गांधी को निशाने पर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने मंच से सीएम नायब सिंह के सामने ही अपना दर्द साझा किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने मेरी पार्टी में ही मुझे बेगाना बना दिया, लेकिन कई बार बेगाने अपनों से भी ज्यादा काम आ जाते हैं। इसके बाद उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या उनके समय में सबसे अधिक विकास कार्य हुए या नहीं तो लोगों ने भी हाथ उठाकर सहमति जताई। दूसरी ओर सीएम नायब सिंह अपने संबोधन में अनिल विज की तारीफ करते नजर आए। सीएम ने कहा कि जो अंबाला छावनी उन्होंने 2014 में देखी थी और जो अब है वह बदल चुकी है। ये अनिल विज की बदौलत है। वहीं सीएम ने केंद्र की योजनाओं और प्रधानमंत्री के कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सनातन पर हुए हमलों का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन की ओर से देश को दबाने की कोशिश की जा रही थी। इस दौरान भाजपा के शासन में किए कामों को गिनाया। इस मौके पर मंत्री कंवरपाल गुर्जर, परिवहन मंत्री असीम गोयल, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जिलाध्यक्ष मंदीप राणा, पूर्व विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन


संविधान को इंदिरा ने रौंदा

रैली के दौरान पूर्व गृहमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संविधान का उल्लंघन जितना कांग्रेस शासन में हुआ। ऐसा भाजपा के शासन काल में कभी नहीं हुआ। इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर संविधान को रौंदा, जबरदस्ती लोगों की नसंबदी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें