फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भाजपा प्रत्याशी बंतो व दिवंगत पति के पास करोड़ों की चल अचल संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला लोकसभा सीट पर बुधवार को भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालीन को नामांकन सौंपा। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बंतो कटारिया सीएम की गाड़ी से नामांकन करने पहुंची। इस दौरान दिए हलफनामे के अनुसार पूर्व सांसद रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया का आवास पंचकूला में है। 59 वर्षीय बंतो ने एमए वर्ष 2001 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से तो वर्ष 2008 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी की है। वर्ष 2022-23 की इनकम टैक्स रिटर्न में चार लाख 84 हजार 890 और वर्ष 2021-22 की इनकम टैक्स रिटर्न में 12 लाख 56 हजार 643 रुपये दर्शाई है। चल संपत्ति की बात करें तो बंतो के पास एक करोड़ 45 लाख, 55 हजार 621 रुपये की चल संपत्ति हैं। उनके पति के नाम से 21 लाख 90 हजार 573 रुपये निवेश म्यूच्युअल फंड में है। आभूषणों की बात करें तो उनके पास सोने से बने 250 ग्राम के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 17 लाख 81 हजार 250 रुपये आंकी है। इनके पास दो ही गाड़ियां हैं, जिसमें एक वर्ष 2014 मॉडल की इनोवा और वर्ष 2017 मॉडल की मारुति सियाज गाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा बंतो कटारिया के पास 25 लाख रुपये की अचल संपत्ति तो पति दिवंगत रतन लाल कटारिया के नाम सात करोड़ रुपये कीमत की अचल संपत्ति मौजूद है। वहीं कटारिया दंपति पर किसी भी प्रकार का देय व ऋण आदि नहीं है।

जिनकी खुद की गारंटी फेल हो गई हो, वह दूसरों की गारंटी क्या लेंगे : शेखावत



केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा देश में 400 के लक्ष्य को लेकर चली है और उसको पार करने का काम किया जाएगा। उन्होंने पांच गारंटी को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हो कहा कि जिस सरकार ने 55 साल सत्ता में रहते हुए भी एक भी गारंटी पूरी नहीं की। देश में 62 फीसदी लोगों को सामान्य शौचालय नहीं दे पाई। बिजली और गैस कनेक्शन तक उपलब्ध नहीं करवा पाए, उनकी गारंटी को देश की जनता मानने को तैयार नहीं है। जिनकी खुद की गारंटी फेल हो गई हो वह दूसरों की गारंटी लें, इसको देश की जनता जानती भी है और समझती भी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता जानती है कि भाजपा और कांग्रेस में से किस पार्टी ने कितने विकास कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 10 सीटों को जीतने का भाजपा काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें