फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शराब पीकर नृत्य का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के उपमंडल कार्यालय में शाम के समय जाम छलकाए जा रहे हैं, इसका एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन

वीडियो में दो लोग नृत्य करते नजर आ रहे हैं और तीन लोग पैग लगाने की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो पटवारखाने का बताया गया है और इसमें पटवारखाने में काम करने वाले कुछ पुराने बाहरी लोग नजर आ रहे हैं, जिन्हें कुछ साल पहले पटवारखाने से हटा दिया गया था।
वीडियो वायरल होने के बाद उपमंडल कार्यालय में हड़कंप मच गया है कि छुट्टी के बाद बाहरी लोग यहां जाम छलका रहे हैं। इस संबंध में तहसीलदार की तरफ से जांच के निर्देश दिए गए हैं ताकि दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

विज के दरबार में गूंजा था बाहरी व्यक्तियों का मामला : 20 जून 2021 को पूर्व पार्षद ओंकार नाथी ने तत्कालीन गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत दी थी कि पटवारखाने में बाहरी व्यक्ति काम कर रहे हैं। इस आधार पर जब वीर सिंह नामक व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर फोन किया गया तो उसके ट्रू कॉलर पर पटवारी लिखा हुआ आया।
विज्ञापन

इसी प्रकार दूसरे व्यक्ति को पटवारी ने फीता मापने वाला बताया। इस शिकायत पर गृहमंत्री के निर्देश पर रोडवेज जीएम और आरटीए सचिव ने दबिश दी थी, हालांकि कोई भी बाहरी व्यक्ति पकड़ में नहीं आया क्योंकि इन लोगों तक पहले ही दबिश की सूचना पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें