शहर के देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में प्रतिभाग करती छात्राएं। कॉलेज
अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में सोशल साइंस फोरम की ओर से लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए जागरूकता के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किया। इसके तहत पहली कड़ी में छात्राओं को सरकार की ओर से चलाए बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम की वीडियो दिखाई गई। दूसरी कड़ी में छात्राओं ने मानव अधिकार विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता और महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों के विषय में नारा लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम की तीसरी कड़ी में कॉलेज में मानव अधिकार दिवस मनाया गया। प्राचार्या मुक्ता अरोड़ा ने कहा कि हम सभी को ऐसा प्रयास करना चाहिए कि कहीं भी किसी भी स्थिति में कोई मानव अधिकारों का उल्लंघन न करें। इस अवसर पर प्रो़ शुभदा, प्रो़ भावना, प्रो़ सुखदीप उपस्थित रहीं। संवाद