फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कालका से लखनऊ के बीच चलेगी नई ट्रेन

विज्ञापन
कालका से हावड़ा के बीच चलने वाली नेताजी एक्सप्रेस। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। विश्व धरोहर कालका-शिमला सेक्शन पर आने वाले सैलानियों को जल्द ही नई ट्रेन की सुविधा मिलेगी। कालका से लखनऊ के बीच नई ट्रेन प्रस्तावित की गई है। इस प्रस्ताव को अंबाला मंडल ने तैयार करके रेलवे के पास अनुमति के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नए एलएचबी कोच से लैस ट्रेन के संचालन के लिए अंबाला मंडल ने खाका तैयार कर लिया है। इसमें समय सारिणी और बीच रास्ते के रेलवे स्टेशन पर होने वाले ठहराव तय किए हैं। जिससे कि अनुमति मिलते ही अविलंब ट्रेन के रैक सहित अन्य कार्रवाई को पूरा किया जा सके।
12:20 घंटे में पूरा होगा 666 किलोमीटर का सफर
अंबाला मंडल से प्राप्त जानकारी अनुसार कालका से लखनऊ के बीच लगभग 666 किलोमीटर की दूरी को यह नई ट्रेन 12:20 घंटे में पूरा करेगी। ट्रेन का ठहराव बीच रास्ते के चंडीगढ़, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा। ट्रेन कालका से शाम 6:30 बजे रवाना होकर शाम 7:05 बजे चंडीगढ़, 7:50 बजे अंबाला, रात 8:46 बजे यमुनानगर और 9:20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल में रुड़की, मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर में इसका ठहराव होगा। इन स्टेशनों के लिए अभी समय सारिणी तैयार की जा रही है। लखनऊ से यह ट्रेन शाम 5.50 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 3:05 बजे सहारनपुर, 3:44 बजे यमुनानगर, 4:40 बजे अंबाला, 5:25 बजे चंडीगढ़ और सुबह 6:05 बजे कालका पहुंचेगी।
कालका से चलती है एक ट्रेन
मौजूदा समय में कालका से हावड़ा के बीच चलने वाली नेताजी एक्सप्रेस के कोच की हालत काफी खस्ता हो गई है। इनमें काफी पुराने कोच लगे हुए हैं जोकि यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। ऐसे में एलएचबी कोच से लैस नई ट्रेन के संचालन को लेकर यात्रियों की तरफ से शिकायतें व सुझाव भी मिल रहे थे ताकि उनका सफर आरामदायक हो सके। इसके अलावा चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच चार ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें ट्रेन नंबर 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, 12232 चंडीगढ-लखनऊ एक्सप्रेस, 22356 चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस व 15904 चंडीगढ़-दरभंगा एक्सप्रेस शामिल है।
विज्ञापन

वर्जन
कालका से लखनऊ के बीच नई ट्रेन के संचालन को लेकर प्रस्ताव भेजा हैै। रेलवे की तरफ जो भी आगामी निर्देश मिलेंगे, उसके तहत ही कार्रवाई की जाएगी।
मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें