फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विक्की हुड्डा ने जीती झंडी की कुश्ती

विज्ञापन
अंबाला छावनी के नजदीक मोहड़ी गांव में आयोजित दंगल में दांव-पेच दिखाते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलबेड़ा। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत व समस्त ग्रामीणों के सहयोग से मोहड़ी गांव में एक विशाल दंगल का आयोजन किया गया। 7 घंटे तक चले इस रोमांचक दंगल में देश भर के कैथल, रोहतक, दिल्ली और महाराष्ट्र आदि क्षेत्रों से आए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने अपना जोर आजमाया।
यह आसपास के समूचे इलाके में आयोजित होने वाला पहला मैट आधारित दंगल था, जिसे देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक पहुंचे। दंगल की सबसे प्रतिष्ठित 90+ किलोग्राम भार वर्ग (झंडी की अंतिम कुश्ती) में विक्की हुड्डा (मिरचपुर) और अनिरुद्ध (दिल्ली) के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। कड़े संघर्ष के बाद विक्की हुड्डा ने अनिरुद्ध को पछाड़कर जीत हासिल की और 61 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। बता दें कि पराजित अनिरुद्ध दिल्ली पिछले वर्ष इसी अखाड़े में ईरानी पहलवान के साथ अंतिम कुश्ती लड़ चुके हैं।
विज्ञापन


अन्य भार वर्गों के परिणाम
90 किलोग्राम में राकेश गोदडी और सचिन मोर (रायेवाल) के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें सचिन मोर ने जीत हासिल कर 41 हजार रुपये का पहला इनाम जीता। इसी प्रकार 75 किलोग्राम में प्रवीण खरखौदा और सावन रायपुर के बीच दंगल हुआ। इसमें प्रवीण खरखौदा ने पहला स्थान हासिल कर 31 हजार रुपये का इनाम जीता। वहीं, 60 किलोग्राम में फाइनल मुकाबला सुमित (अश्विनी अखाड़ा) और अंकित (मेहर सिंह अखाड़ा) के बीच खेला गया। इसमें अंकित ने पहला स्थान प्राप्त कर 21 हजार रुपये का पुरस्कार जीता।

सरपंच ने बताया मैट दंगल का महत्व
सरपंच चूहड़ सिंह ने मैट पर कुश्ती कराने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा, मिट्टी वाले अखाड़े में पहलवान कहीं न कहीं आपस में साठगांठ या मेल-जोल कर लेते थे, लेकिन मैट पर कुश्ती पूर्णतः वजन के हिसाब से और बिना किसी आपसी तालमेल के निष्पक्ष रूप से होती है।
-
82 वर्ष के बुजुर्ग और महिला पहलवानों ने लूटी वाहवाही
दंगल में खेल के साथ-साथ कई अनोखे प्रदर्शन भी देखने को मिले। बहादुर सिंह जटवाड़ (82 वर्ष) के बुजुर्ग बहादुर सिंह ने अखाड़े के 80 चक्कर लगाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं, इस्माईलाबाद के नैसी गांव से आए भगवंत सिंह ने 2.5 क्विंटल की भारी बोरी उठाई और उस बोरी के ऊपर एक बच्चे को भी बिठाकर अपना दमखम दिखाया। इसी प्रकार महिला पहलवानों ने भी दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
-
अतिथियों का किया धन्यवाद
सरपंच चूहड़ सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष मदीप राणा, अनाज मंडी मार्केट कमेटी अध्यक्ष जसविंदर सिंह, जिला परिषद सदस्य मक्खन सिंह लबाना, इनेलो नेता जसविंदर सिंह सकराहो, डीएसपी गुरविंदर सिंह, सिख मिशन हरियाणा इंचार्ज सुखविंदर सिंह, सैनी समाज अंबाला प्रधान दविंदर सिंह, पंच रूप सिंह, डॉ. गजेंद्र शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

कुश्ती में रेफरी की भूमिका आदित्य कुंडू ने निभाई तथा मंच संचालन नाजर खेड़ी ने किया। इस मौके पर किसान नेता अमरजीत सिंह मोहड़ी (भाकियू शहीद भगत सिंह), सिख नेता हरकेश सिंह सहित ग्राम पंचायत के पंच (कुलवंत सिंह, रूपचंद सिंह, संदीप सिंह, दारा सिंह, सुखविंदर सिंह, राजा कुमार, राजेंद्र कुमार) और काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी दर्शकों व पहलवानों के लिए लंगर का विशेष प्रबंध भी किया गया था।

अंबाला छावनी के नजदीक मोहड़ी गांव में आयोजित दंगल में दांव-पेच दिखाते पहलवान। संवाद

अंबाला छावनी के नजदीक मोहड़ी गांव में आयोजित दंगल में दांव-पेच दिखाते पहलवान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें