फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लेंसकार्ट शोरूम पर विहिप और बजरंग दल का प्रदर्शन

विज्ञापन
लेंसकार्ट शोरूम पर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए। प्रवक्ता
विज्ञापन
कर्मचारियों को तिलक लगा जताया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कंपनी की ड्रेस कोड पॉलिसी के विरोध में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अंबाला कैंट स्थित लेंसकार्ट शोरूम पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शोरूम के भीतर जाकर कर्मचारियों को तिलक लगाया और कंपनी की नीतियों के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कंपनी की ड्रेस कोड नीति में तिलक, बिंदी और कलावा जैसे हिंदू धार्मिक प्रतीकों पर रोक लगाने की बात सामने आई थी जबकि अन्य धर्मों के प्रतीकों को अनुमति दी गई थी। इस मुद्दे को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। विहिप के जिला मंत्री यश प्रकाश ने कहा कि भारतीय संस्कृति और धार्मिक पहचान का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विवाद बढ़ता देख लेंसकार्ट कंपनी ने स्पष्ट किया है कि संबंधित नीति पुरानी थी। कंपनी ने अब एक संशोधित स्टाइल गाइड जारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें