फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फ्लाईओवर की स्लिप रोड से हटाए अवैध कब्जे

विज्ञापन
शाहजादपुर के कक्कड़ माजरा गांव में कार्रवाई करती एनएचएआई की टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने मंगलवार को कक्कड़ माजरा गांव में अवैध कब्जों पर कार्रवाई की। टीम ने फ्लाईओवर की स्लिप रोड पर किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। दोपहर करीब 1 बजे पुलिस के साथ पहुंची टीम ने पक्के मकानों और खोखों को हटाकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान एनएचएआई के अधिकारी अमित शर्मा और प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट मैनेजर (तकनीकी) राहुल शोकल मौजूद रहे। जेसीबी ने जैसे ही पक्के निर्माणों को गिराना शुरू किया, स्थानीय निवासियों ने इसका कड़ा विरोध किया। हालांकि, सुरक्षा की दृष्टि से एसएचओ अशोक कुमार पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

शाहजादपुर के कक्कड़ माजरा गांव में कार्रवाई करती एनएचएआई की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें