फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 12 क्विंटल मादक पदार्थों का सत्यापन

विज्ञापन
आईजी पंकज नैन मालखाने में जमा नशीले पदार्थों का सत्यापन करते हुए: संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में रखे गए भारी मात्रा में नशीले पदार्थों का भौतिक सत्यापन किया। अंबाला पुलिस की ओर से जब्त किए गए करीब 12 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थों को अब कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही नष्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मौके पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत मौजूद रहे। आईजी पंकज नैन ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 134 मामलों की 136 मदों का बारीकी से मिलान किया। सत्यापन के दौरान जो स्टॉक पाया गया, उसमें 11 क्विंटल 12 किलो चूरापोस्त (18 मामले), 1 क्विंटल 15 किलो गांजा (27 मामले) और लगभग 21 किलो अफीम व चरस (28 मामले) शामिल है। इसके अलावा 49 मामलों से संबंधित 1 किलो 87 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 12 मामलों की हजारों नशीली गोलियां व कैप्सूल भी स्टॉक में मौजूद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें