अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर चोरी-छिपे काम करने वाले अवैध वेंडरों पर शिकंजा कसने की तैयारी रेलवे ने कर ली है। स्टेशन पर मेडिकल प्राप्त 175 वेंडरों की सूची बनाई गई है और अब इन्हें नए पहचान पत्र देने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह सूची अब आरपीएफ के साथ भी साझा की जाएगी ताकि दबिश के दौरान उन्हें वैध और अवैध में अंतर पता चल सके और बिना अधिकृत परमिशन के पकड़े जाने वाले वेंडरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो सके।
बार कोड स्कैन में होगा लेखा-जोखा
रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले प्रत्येक अधिकृत वेंडर की जानकारी नए पहचान पत्र के बार कोड में डाली गई है, जिसे स्कैन करते ही वेंडर की पूरी जीवनी रेलवे अधिकारी को नजर आएगी, वहीं पहचान पत्र पर रेलवे ने शिकायत के लिए वाणिज्य विभाग के अधिकारी का मोबाइल नंबर भी अंकित किया है ताकि कोई भी शिकायत हो तो यात्री तुरंत इस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सके।
जांच के लिए टीम गठित
सभी वेंडरों को नए पहचान पत्र देने का काम अंतिम चरण में है, वहीं रेलवे ने स्टेशनों पर होने वाली अवैध वेडिंग सहित खानपान पर नजर रखने के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया है जोकि शिकायत पर त्वरित कार्रवाई तो करेगी, साथ ही विभागीय अधिकारी की मदद से खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लेगी, इसकी रोजाना रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी ताकि नियमों में खामी, गंदगी या वेंडर के बिना वर्दी व पहचान पत्र पाए जाने पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई हो सके।
कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को साफ और स्वच्छ खाद्य पदार्थ मिलें और यहां अधिकृत वेंडर ही काम करें, इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है। लगभग 175 वेंडर स्टेशन पर कार्यरत है, उन्हें अब नए पहचान पत्र दिए जा रहे हैं, इसके अलावा उन्हें वर्दी पहनने के निर्देश भी दिए गए हैं। जांच के लिए कमेटी भी गठित की गई है।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले वेंडर के नए पहचान पत्र में दर्ज शिकायत नंबर। संवाद