फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखे तोड़े तो जेसीबी मशीन पर बरसाईं ईंटें, नगर निगम का स्टाफ जान बचाकर भागा

Wed, 26 Aug 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रामबाग रोड पर कई साल से काबिज अवैध खोखों को हटाने गए म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला (एमसीए) के कैंट जोन के अफसरों, कारिंदों, होमगार्डों पर कारोबारियों ने उस वक्त पथराव कर दिया जब उन्होंने पीले पंजे से कुछ खोखों को ढहा दिया। इस दौरान वहां म्यूनिसिपल अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, होमगार्ड के सिपाही व अन्य कारिंदे शामिल थे। उधर, दुकानदारों के पथराव से जेसीबी मशीन के शीशे भी टूट गए और आपरेटर बाल-बाल बचा। खोखे मालिकों ने जमकर हंगामा किया और इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाकर सड़क को जाम कर दिया। दुकानदार वहीं सड़क पर ही बोरी बिछाकर बैठ गए और और नारेबाजी करने लगे। उधर, दुकानदारों के इन तल्ख तेवरों को देखते हुए एमसीए के अफसर और कारिंदों को भागकर जान बचानी पड़ी।
विज्ञापन


दुकानदारों ने लगाए आरोप रामबाग रोड दुकानदार एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप शाक्या, वीरेंद्र कनौजियां, पूर्व पंच अनीता, गोल्डी, राजेश इत्यादि दुकानदारों ने बताया कि वे लोग यहां पचास से साठ वर्षों से सड़क किनारे कच्चे खोखे लगाकर छोटा-मोटा कामकाज कर रहे हैं। वे लोग सड़क से बहुत ही पीछे हैं और आज तक उनकी वजह से यहां ट्रैफिक को कोई दिक्कत नहीं हुई। लेकिन अब चूंकि यहां सड़क निर्माण हो रहा है, इसलिए यहां एमसीए अफसर उन पर प्रति खोखा छोड़ने के लिए पच्चीस हजार की डिमांड कर रहे थे। इस पर वे एमसीए दफ्तर गए अफसरों के पांव तक पकड़े और उनसे कहा कि वे ये राशि देने में समर्थ नहीं है। मंगलवार को एमसीए अफसर जेसीबी मशीनों व होमगार्ड के साथ पहुंचे और उन्होंने बिना कुछ कहे खोखे ढहा दिए। वे लोग अपना सामान भी नहीं निकाल पाए और दुकानों में लगे बिजली के मीटर भी टूट गए। इस दौरान यहां खासी भीड़ जमा हो गई थी, अब किसने कर्मचारियों, अफसरों व जेसीबी मशीन पर ईंटें बरसाई, वे लोग इस बारे में नहीं जानते।
ईओ बोले, झूठ बोल रहे दुकानदार, हटेंगे सभी खोखेदुकानदारों के हंगामे, पथराव व आरोपों पर अपनी अभियंता शाखा का बचाव करने के लिए एमसीए के एग्जीक्यूटिव अफसर डाक्टर प्रदीप हुड्डा सामने आए हैं। ईओ डाक्टर प्रदीप हुड्डा ने कहा कि इन दुकानदारों को तीन महीने पहले ही खोखे हटाने के नोटिस दिए गए थे। मगर इन दुकानदारों ने नोटिस ही नहीं लिए, इसलिए मजबूरन इन दुकानदारों के नोटिस इनके खोखों पर चस्पा करने पड़े। इसी कार्रवाई के चलते मंगलवार को जब इनके खोखों को तोड़ा गया तो उन्होंने ड्यूटी में बाधा डालते हुए पथराव किया और जेसीबी के शीशे तोड़ दिए। जबकि उनके अफसरों व कारिंदों को वहां से जान बचाकर आना पड़ा। ईओ ने कहा कि वहां अभी कुछ खोखे रह गए हैं,  उन्हे भी जरूर तोड़ा जाएगा। सड़कों पर अवैध कब्जे बरदाश्त नहीं किए जाएंगें। ईओ ने कहा कि कर्मचारियों पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप सरासर झूठे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों ने भाजपा के युवा पूर्व पार्षद को भी घेरादुकानदार जब सड़क पर धरना जमाकर बैठे थे, तो एसएचओ जसपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। एसएचओ ने समझा-बुझाकर दुकानदारों को सड़क से उठाकर जाम तो खुलवा दिया। लेकिन दुकानदारों ने पुलिस के सामने ही सार्वजनिक तौर पर चिल्लाते हुए भाजपा के एक युवा पूर्व पार्षद को अपने निशाने पर ले लिया। दुकानदारों का कहना था कि एमसीए के कर्मचारियों व अफसरों ने उन्हे बताया है कि भाजपा का युवा पूर्व पार्षद ही उन पर दबाव बना रहा था कि वे खोखों को हटवाए। दुकानदारों ने कहा कि मंत्री विज ने उन्हे आश्वस्त कर दिया था कि उनके खोखे नहीं हटेंगे, तो सिर्फ युवा भाजपा के पूर्व पार्षद  के कहने पर एमसीए अफसरों ने उनके खोखे कैसे हटाए?

दोनों पक्षों की बात सुनी जा चुकी है। लेकिन अभी तक एमसीए की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। एमसीए अफसर अभी इस बाबत समीक्षा कर रहे हैं। शिकायत आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।-जसपाल सिंह, एसएचओ, अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें