फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पांवटा साहिब के लिए रवाना हुई मोटरसाइकिल यात्रा

विज्ञापन
अंबाला छावनी के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से बाइक यात्रा को केसरी झंडी देते प्रबंधक। प्रवक्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से रविवार को गुरु की नगरी पांवटा साहिब के लिए मोटरसाइकिल यात्रा को रवाना किया गया गया। यात्रा की रवानगी से पूर्व गुरुद्वारा साहिब में सामूहिक अरदास की गई।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व सदस्य बीएस बिंद्रा और गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सर्बजीत सिंह जौहर ने संयुक्त रूप से केसरी झंडी दिखाकर मोटरसाइकिल सवारों के जत्थे को रवाना किया। इस दौरान बोले सो निहाल के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह हुआ स्वागत
छावनी से रवाना होने के बाद मोटरसाइकिल यात्रा इंडियन रोलर होटल पहुंची। यहां जीवनदीप सिंह सहगल, गुरतेग सिंह रछेड़ी, मनप्रीत सिंह, जितेंद्र सिंह और प्रीत कमल भल्ला के नेतृत्व में संगत ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर मनमीत सिंह ओबेरॉय, जितेंद्र सिंह, जगदीप सिंह लांबा, गुरकृपाल सिंह जस्सल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

अंबाला छावनी के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से बाइक यात्रा को केसरी झंडी देते प्रबंधक। प्रवक्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें