फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: तीसरी लहर की महामारी पर टीकाकरण पड़ेगा भारी, डोर-टू डोर टीके की तैयारी

Sat, 26 Jun 2021 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उमेश भार्गव, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
विज्ञापन
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर ने जिले में अप्रैल से 24 जून तक जमकर तबाही मचाई। 85 दिनों में 345 लोगों की जान गई। वहीं इस अवधि में जिले में 16348 लोग संक्रमित भी हुए। इसके विपरीत इसी अवधि में सावधानी, सैंपलिंग और सतर्कता के चलते 16561 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए।

विज्ञापन


अब संभावित तीसरी लहर की बात कही जा रही है। इसके लिए भी जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। लेकिन इससे जीतने के लिए जिलेवासियों की सहयोग और सतर्कता जरूरी है। जिला प्रशासन जल्द डोर टू डोर टीकाकरण अभियान भी चलाएगा।

अप्रैल की स्थिति
अप्रैल माह में 52 हजार 91 सैंपल लिए। 6640 संक्रमित पाए गए। कुल 80 मौत हुई। इस महीने कुल 4381 को डिस्चार्ज किए। कुल संक्रमित केस 20856 थे।

मई की स्थिति
मई में 80800 सैंपल लिए। 8584 मरीज इनमें से संक्रमित मिले। इस महीने 239 लोगों की मौत हुई। 11056 को डिस्चार्ज किया गया। कुल संक्रमित केस 29440 थे।

जून के 24 दिनों की स्थिति
24 जून तक जिले में 58327 सैंपल लिए। 573 केस संक्रमित मिले। करीब 1124 संक्रमण से मुक्त हुए। कुल 26 मौत हुई। अब तक कुल संक्रमित केस 30013 हो चुके हैं।

दूसरी लहर से सबक लेते हुए हम पहले से ही अलर्ट हैं। तीसरी लहर से बचने के लिए हमने तमाम बंदोबस्त कर लिए हैं लेकिन इसकी भी एक सीमा है। इसीलिए स्थानीय प्रशासन और जनता का संवेदनशील होना जरूरी है। पुलिस और नगर निगम को जरूरी कदम उठाने होंगे। यदि ये सख्ती बरतेंगे तो निश्चित तौर पर हम कोरोना को पूरी तरह हरा देंगे। - डॉ. सुखप्रीत, नोडल अधिकारी।

विज्ञापन

दूसरी लहर से सबक लेते हुए हम सैनिटाइजेशन करवा रहे हैं और लोगों को जागरूक करते हुए चालान भी किए गए हैं। अगर कहीं बिना मास्क के लोग घूमते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - धीरेंद्र खडगटा, निगम आयुक्त।

250 पुलिस कर्मचारियों की शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई गई हैं। सरकार की ओर से जो भी आदेश आ रहे हैं, उनके अनुपालन में दिन-रात लगे हैं। तीसरी लहर में भी पुलिस स्थानीय प्रशासन का सहयोग करेगी। - हामिद अख्तर, एसपी अंबाला।


दूसरी लहर से सबक लेते हुए तमाम अधूरी तैयारी पूरी कर ली हैं। ऑक्सीजन की बचत कैसे होगी वह भी समझ लिया है। क्रिटिकल मरीजों के वार्ड एकदम कैसे बनाए जाएं। स्टाफ का हौसला कैसे बढ़ाया जाए यह सब भी सीखा। यदि तीसरी लहर से पहले 70 प्रतिशत लोग वैक्सीनेट हो गए तो इसका असर कम रहेगा। - डॉ. कुलदीप सिंह, सिविल सर्जन।

दूसरी लहर से सबक लेते हुए तमाम तैयारियां व ऑक्सीजन के बंदोबस्त पर्याप्त मात्रा में कर दिए गए हैं। तीसरी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अधिक हो, इसके लिए 50 या इससे ज्यादा कहीं भी व्यक्ति हैं तो वहीं कैंप लगा दिया जाएगा। इतना ही नहीं अब हम डोर टू डोर टीकाकरण भी शुरू कर रहे हैं। जहां भी 10 व्यक्ति होंगे वहीं घर-घर जाकर टीका लगाया जाएगा। कोरोना की दूसरी डोज के मामले में हम प्रदेश में नंबर वन हैं। पहली डोज में भी जनसंख्या के हिसाब से भी नंबर वन हैं। - विक्रम सिंह, डीसी अंबाला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें