फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: समाधान शिविर में निपटाईं विभिन्न समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। समाधान शिविर में एसडीएम के सामने गांव बधौली के किरण पाल ने अपनी समस्या रखते हुए बीपीएल कार्ड बनवाने की मांग रखी।
विज्ञापन

एसडीएम ने अपने लैपटॉप पर पोर्टल को चैक किया तो पाया कि किरण पाल का बीपीएल कार्ड बना हुआ है। इसके बारे में जब किरण पाल को जानकारी दी गई तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और बीपीएल कार्ड की सुविधा मिलने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह और प्रशासन का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर किरण पाल का कहना था कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता है और उसके परिवार में चार सदस्य है, बीपीएल कार्ड बनने से उसे सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें लेकर नागरिक पहुंचे। इनके समाधान के निर्देश एसडीएम की ओर से संबंधित अधिकारियों को दिए गए। एसडीएम यश जालुका ने कहा कि समाधान शिविर का आयोजन प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 9 से 11 बजे तक किया जा रहा है।
विज्ञापन

समाधान शिविर की शिकायतों को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि शिविर की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ समाधान सुनिश्चित करें। वार्ड 4 की माया देवी ने श्रमिक कॉपी बनवाने, गांव बाल्टी के रामसिंह ने आयुष्मान कार्ड बनवाने, अंबाली के धर्मपाल ने पीपीपी में जन्मतिथि ठीक करवाने, शेरपुर के साहब सिंह ने आधार कार्ड में नाम ठीक करवाने बारे, बरसुमाजरा के अमरीक सिंह ने बिजली के लोहे के पोल को बदलवाने बारे अपनी समस्या रखी।
विज्ञापन

वार्ड 2 के धर्मवीर सिंह ने गंदे पानी की निकासी न होने की समस्या रखी और नाले साफ करवाने का अनुरोध किया। बता दें कि समाधान शिविर काफी कारगर साबित हो रहे हैं। विभिन्न विभागों के अधिकारी एक स्थान पर उपलब्ध रहते हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान करते है। इस अवसर पर डीएसपी मुकेश कुमार, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग अंकुश सहगल सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें