छावनी के इंदिरा पार्क में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ अंबाला की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। सं
- फोटो : samvad
अंबाला। इंदिरा पार्क में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ अंबाला की जिला कार्यकारिणी की बैठक हु, जिसका आयोजन जिला प्रधान मदनलाल के नेतृत्व में किया गया। महासचिव प्रकाश चंद्र गिल ने बताया कि बैठक में प्राथमिक अध्यापकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें गैर शैक्षणिक कार्यों, तबादला ड्राइव चलाने में देरी, अंबाला जिले में जेबीटी अध्यापकों की कमी व 2017 बैच के जेबीटी अध्यापकों को एसीपी का लाभ समय पर न मिलने का विरोध किया गया और निर्णय लिया गया कि यदि शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं रहती है तो संगठन खंड, जिला व राज्य स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर राज्य महासचिव राजेश शर्मा, राजीव शर्मा, नरेंद्र सिंह, कृष्ण पूनिया, भगवंत सिंह, दलबीर सिंह, विजेंद्र रेढू, अनूप सिंह, भजनलाल, जगबीर बुरा, सतबीर सिंह, अमनदीप, ललित मोहन, रविंद्र, हरदीप सिंह मौजूद रहे।