फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैंट में दो करोड़ से होगा सुंदरीकरण, बनेगा शक्तिदास चटर्जी चौक

Fri, 22 Aug 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद के अधीन बाजार का सुंदरीकरण किया जाएगा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा ताकि बाजार आने वाले लोगों को सुविधाएं मिल सकें, वहीं फुटबाल प्रेमियों के लिए भी चौक का निर्माण किया जाएगा, इसके अलावा महिला व पुरुषों के लिए अलग शौचालय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस सुविधा के तहत छावनी के अलग-अलग क्षेत्रों में दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर परिषद ने उक्त कार्यों के लिए योजना बनाकर निविदा जारी कर दी है ताकि ठेका फाइनल होते ही काम शुरु करवाया जा सके।

अंबाला छावनी के फुटबॉल स्टेडियम के समक्ष शक्ति दास चटर्जी चौक का निर्माण 10 लाख 15 हजार 483 रुपये की लागत से किया जाएगा। इसी प्रकार सदर क्षेत्र में 29 लाख 41 हजार 800 रुपये की लागत से आरसीसी के बैंच, सदर क्षेत्र में निर्मित बहुउद्देशीय कार पार्किंग में आठ लाख 43 हजार 384 रुपये की लागत से सीसीटीवी कैमरे, सदर क्षेत्र में चार लाख 19 हजार 984 रुपये की लागत से सूचनात्मक बोर्ड, सुभाष पार्क में निर्मित दोनों हाल के लिए आठ लाख 53 हजार 837 रुपये की लागत से आरसीसी एंट्री गेट, वार्ड नंबर 23 रंगिया मंडी में तीन लाख 70 हजार रुपये की लागत से एंट्री गेट, नग्गल गांव में खाली जमीन में 13 लाख 38 हजार 714 रुपये की लागत से मिट्टी भरने का कार्य और छावनी में निगार सिनेमा के पास दो लाख 88 हजार 93 रुपये की लागत से शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन


छावनी के अलग-अलग क्षेत्रों में विकास कार्य किए जाएंगे। इन पर लगभग दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। आठ कार्याें से जुड़ी निविदा को जारी कर दिया गया है ताकि जल्द से जल्द काम शुरु करवाया जा सके।
विज्ञापन

- स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नगर परिषद,सदर अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें