फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गणित प्रदर्शनी में पीएम श्री राजकीय कन्या विद्यालय शहजादपुर से वंशिका प्रथम

विज्ञापन
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शहजादपुर में खंड स्तरीय राष्ट्रीय गणित दिवस का अवल
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शहजादपुर में दो दिवसीय खंड स्तरीय राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्या सुमन रानी ने किया।विद्यार्थियों की गणित प्रदर्शनी में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर से वंशिका ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जटवाड़ से प्रिंस ने द्वितीय व राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर से भूमिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

गणित क्विज प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर की टीम ने प्रथम, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर की टीम ने द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भड़ौग की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अध्यापकों की प्रदर्शनी में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर से गणित प्रवक्ता मीना आर्य प्रथम, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर से गणित प्रवक्ता रजनी शर्मा द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनाना से संतोष देवी तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर खंड शहजादपुर के अंतर्गत माध्यमिक, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने प्रतिभागिता की। जिला गणित विशेषज्ञ सुशील अरोड़ा प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए वर्किंग एवं नॉन-वर्किंग मॉडल, गणितीय चार्ट, गणित क्विज एवं गतिविधियों से संबंधित विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और उनके प्रयास के लिए प्रोत्साहित करते हुए उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों के निर्णायक मंडल की भूमिका में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर से रजनी देवी और मीना आर्य रहे। अध्यापकों की प्रदर्शनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनाना से प्रधानाचार्या मंजू बाला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़ से प्रधानाचार्य रजनी रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम के सुचारु संचालन में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य सुमन रानी, एबीआरसी पूनम रानी की मुख्य भूमिका रही। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी नरोत्तम कुमार द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों एवं अध्यापकों की गणित प्रदर्शनी एवं गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा के निर्देशानुसार, खंड शिक्षा अधिकारी नरोत्तम कुमार की अध्यक्षता और स्कूल प्रधानाचार्य सुमन रानी एवं जिला गणित विशेषज्ञ सुशील अरोड़ा की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें