फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वंदे भारत का फरीदकोट स्टेशन पर बदला समय

Sun, 18 Jan 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। उत्तर रेलवे ने परिचालन कारणों से दिल्ली जंक्शन से फिरोजपुर कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26461) के समय में बदलाव किया है। यह बदलाव मुख्य रूप से पंजाब के फरीदकोट स्टेशन के लिए लागू होगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, समय में यह संशोधन 19 मार्च 2026 से शुरू होने वाली यात्राओं पर प्रभावी होगा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने निर्णय लिया है। संशोधित समय-सारणी के तहत, दिल्ली से फिरोजपुर जाने वाली वंदे भारत अब फरीदकोट स्टेशन पर अपने पुराने समय रात 10:03 (22:03) के बजाय रात 9:58 (21:58) बजे पहुंचेगी। यहां ट्रेन का ठहराव दो मिनट का होगा और यह रात 10 (22:00) बजे आगे के लिए रवाना हो जाएगी। कैंट स्टेशन से फिरोजपुर की तरफ जाने वाली वंदे भारत नंबर 26461 की एसी चेयरकार में 187 और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 10 सीटें खाली हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें