फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चार को कटरा तो छह को अमृतसर से चलेगी वंदे भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कटरा से नई दिल्ली के बीच ट्रेन नंबर 22478 और 77 वंदे भारत का संचालन चार जनवरी को होगा। अमृतसर से नई दिल्ली के बीच 22488 और 87 वंदे भारत एक्सप्रेस छह जनवरी को चलेगी।
विज्ञापन

शनिवार को दोनों ट्रेनों का ट्रायल रन किया गया। अमृतसर से ट्रेन दोपहर 12.15 बजे चलकर 4.05 बजे अंबाला कैंट पहुंची और दो मिनट के ठहराव के बाद 4.07 बजे दिल्ली की तरफ रवाना हो गई। जबकि कटरा से चली वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 6.27 बजे अंबाला कैट और रात 8.38 बजे नई दिल्ली पहुंची। दोनों ट्रेनों का ट्रायल रन खत्म होने के बाद रेलवे ने संचालन की तारीख घोषित कर दी है।
कटरा से नई दिल्ली तक एसी चेयरकार का किराया लगभग 1600 रुपये और अंबाला कैंट तक 1300 रुपये होगा। अमृतसर से नई दिल्ली तक वंदे भारत का किराया 1450 रुपये और अंबाला कैंट तक 1150 रुपये होगा। हालांकि रेलवे साफ्टवेयर में किराये को अपडेट करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार और बुधवार को संचालन नहीं
कटरा से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह के छ दिन होगा। ट्रेन बुधवार को नहीं चलेगी। इसी प्रकार अमृतसर से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत छ दिन चलेगी और शुक्रवार को ट्रेन का संचालन नहीं होगा।
कटरा वंदे भारत समय सारिणी
ट्रेन नंबर 22478 कटरा से सुबह छह बजे चलकर दोपहर 11.44 बजे अंबाला कैंट और दोपहर 2 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 22477 नई दिल्ली से दोपहर तीन बजे चलकर शाम 5.10 बजे अंबाला कैंट और रात 11 बजे कटरा पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन का ठहराव जम्मू, लुधियाना और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशनों पर होगा।
अमृतसर वंदे भारत की समय सारिणी
ट्रेन नंबर 22488 अमृतसर से सुबह 8.20 बजे चलकर सुबह 11.34 बजे अंबाला कैंट और दोपहर 1.50 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 22487 पुरानी दिल्ली से दोपहर 3.15 बजे रवाना होकर 5.27 बजे अंबाला कैंट और रात 8.45 बजे अमृतसर पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन का ठहराव ब्यास, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, लुधियाना, साहनेवाल और अंबाला कैंट स्टेशनों पर होगा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें