राजकीय आदर्श संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समलेहड़ी में सुपर-100 व मिशन बुनियाद पंजीकरण कार्
अंबाला सिटी। राजकीय आदर्श संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समलेहड़ी में विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से खंड स्तर पर सुपर-100 और मिशन बुनियाद पंजीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया।
इसमें खंड साहा के सभी विद्यालयों से मेधावी छात्रों अपने स्कूल मुखिया सहित पंजीकरण कराने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार रहे। साथ ही विकल्प फाउंडेशन के आईआईटीयन राकेश, पूजा शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने विद्यार्थियों को सुपर-100 और बुनियादी परीक्षा में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के परिजन भी उपस्थित रहे। उन्हें भी सुपर-100 और बुनियाद कार्यक्रम के महत्व से अवगत कराया गया। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने शिक्षा विभाग की चल रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला और आईआईटीयन राकेश व विकल्प फाउंडेशन के अधिकारियों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।