महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नमन करतीं विधायक पूजा। स्वयं
बराड़ा। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुलाना विधायक पूजा ने खानपुर और उगाला में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र के समक्ष नमन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख और समृद्धि की कामना की।
विधायक पूजा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं समस्त मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सत्य, करुणा, सदाचार और भाईचारे का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंतियां मनाने का वास्तविक उद्देश्य उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर समानता और सद्भाव के मार्ग पर चलना चाहिए।